लोक प्रशासन - A UGC-CARE Listed Journal

Association with Indian Institute of Public Administration

Current Volume: 17 (2025 )

ISSN: 2249-2577

Periodicity: Quarterly

Month(s) of Publication: मार्च, जून, सितंबर और दिसंबर

Subject: Social Science

DOI: https://doi.org/10.32381/LP

300

भारत में महिला आरक्षणः अतीत से वर्तमान तक का सिंहावलोकन

By : जितेन्द्र कुमार मीना , राजकुमार गर्ग

Page No: 159-173

सार
यह शोध पत्र ’’भारत में महिला आरक्षण: अतीत से वर्तमान तक का सिंहावलोकन’’ भारत में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए किए गए विविध ऐतिहासिक, कानूनी और सामाजिक प्रयासों का व्यापक विश्लेषण प्रस्तुत करता है। शोध में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान उठे आरक्षण के प्रारंभिक विचारों से लेकर हाल के वर्षों में पारित 106वें संविधान संशोधन विधेयक तक की यात्रा को विस्तार से समझाया गया है। इसमें महिला आरक्षण से जुड़ी प्रमुख वैधानिक पहलें, राजनीतिक दलों की भूमिका, सामाजिक-सांस्कृतिक चुनौतियाँ, तथा पंचायत से लेकर संसद तक महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का विश्लेषण किया गया है। शोध पत्र यह भी रेखांकित करता है कि प्रभावी आरक्षण व्यवस्था ने न सिर्फ महिलाओं की उपस्थिति को बढ़ाया, बल्कि महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक समावेशन को भी नई दिशा दी है। अंत में, यह कार्यान्वयन संबंधी बाधाओं व संभावनाओं पर विचार करते हुए भविष्य में महिला आरक्षण को दिशा प्रदान करता है।

लेखक
जितेन्द्र कुमार मीना, शोधार्थी, लोक प्रशासन विभाग, राजकीय कला महाविद्यालय, कोटा (राजस्थान)।
डॉ. राजकुमार गर्ग, आचार्य, लोक प्रशासन विभाग, राजकीय कला महाविद्यालय, कोटा (राजस्थान)।
 

DOI: https://doi.org/10.32381/LP.2025.17.04.11

© All Rights Reserved 2025, Prints Publications Pvt. Ltd.

Powered by : Prints Publications Pvt Ltd