लोक प्रशासन - A UGC-CARE Listed Journal
Association with Indian Institute of Public Administration
Current Volume: 17 (2025 )
ISSN: 2249-2577
Periodicity: Quarterly
Month(s) of Publication: मार्च, जून, सितंबर और दिसंबर
Subject: Social Science
DOI: https://doi.org/10.32381/LP
लोकतंत्र में उद्यमी समाज के सशक्तीकरण में ‘स्टार्टअप इंडिया‘ की भूमिका, नवाचार, नीति और प्रभाव का विश्लेषण
By : सुरेन्द्र कुमार यादव
Page No: 66-83
सार
उद्यमिता लोकतंत्र में आर्थिक विकास और सामाजिक प्रगति की आधारशिला है, जो नवाचार रोजगार सृजन और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देती है। भारत सरकार ने अनुकूल पारिस्थितिकी तंत्र बनाने हेतु स्टार्टअप इंडिया की शुरुआत 2016 में की, जो उद्यमियों और हाशिए के समूहों को सशक्त बनाने की दिशा में एक पहल है-यह नियामक बाधाओं और वित्त पोषण जैसी चुनौतियों की पहचान कर उसे सुगम बना कर उद्यमिता को सर्व-सुलभ बनाने का प्रभावी प्रयास है। यह आर्थिक आत्मनिर्णय को बढ़ावा देकर लोकतांत्रिक मूल्यों- स्वतंत्रता, समानता और सहभागी विकास को सुदृढ़ करता है, जो स्टार्टअप विकास को सुनिश्चित करते हुए उद्यमिता और सहभागी लोकतंत्र के बीच संबंध को सुदृढ़ बनाने का आग्रह करता है। यह अध्ययन समावेशी आर्थिक भागीदारी को सरल बनाने, नौकरशाही बाधाओं को कम करने और नवाचार की संस्कृति को प्रोत्साहित कर टिकाऊ विकास सुनिश्चित करने हेतु स्टार्टअप इंडिया की भूमिका का विश्लेषण करता है।
लेखक
डाॅ. सुरेन्द्र कुमार यादव, सहायक प्रोफेसर, राजनीति विज्ञान, स्कूल ऑफ लिबरल आर्ट्स, आई. एम.एस. यूनिसन यूनिवर्सिटी, देहरादून, उत्तराखंड, भारत।
DOI: https://doi.org/10.32381/LP.2025.17.03.5