लोक प्रशासन - A UGC-CARE Listed Journal
Association with Indian Institute of Public Administration
Current Volume: 17 (2025 )
ISSN: 2249-2577
Periodicity: Quarterly
Month(s) of Publication: मार्च, जून, सितंबर और दिसंबर
Subject: Social Science
DOI: https://doi.org/10.32381/LP
भारत में स्टार्टअप्स परिवेशः विधिक प्रावधान एवं प्रोत्साही कार्ययोजना का सैद्धांतिक विश्लेषण
By : मुकेश कुमार डूडी, एमडी. कैफ, स्मृति शिखा
Page No: 47-65
सार
अमूर्त विचारों और वाणिज्यिक नवाचारों को साकार करने के लिए देश में उपयुक्त पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने के लिए स्टार्टअप इंडिया अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु विभिन्न सार्वजनिक विभागों एवं एजेंसियों द्वारा अनेक कार्यक्रम और योजनाएं संचालित की जा रही हैं। प्रस्तुत आलेख में इस अभियान का सामान्य परिचय और स्टार्टअप स्थापना के लिए आवश्यक कानूनी पालनाओं का उल्लेख करते हुए इस अभियान की कार्ययोजना का वर्णन किया गया है। साथ ही इस अभियान के अनुसरण में क्रियान्वित योजनाओं और कार्यक्रमों का समालोचनात्मक विश्लेषण करके समावेशी और सतत् विकास को मद्देनज़र रखते हुए भावी कार्ययोजनाओं के लिए संभावित और सार्थक सुझाव प्रस्तुत किए गए हैं। सैद्धांतिक विश्लेषण और सुझावों के लिए द्वितीयक आंकड़ों का उपयोग किया गया है।
लेखक
मुकेश कुमार डूडी, सीनियर रिसर्च फ़ेलो, संस्थानिक संबंधताः विधि विभाग, पंजाब केन्द्रीय विश्वविद्यालय, बठिंडा, पंजाब, भारत।
एमडी. कैफ, सीनियर रिसर्च फ़ेलो, विधि विभाग, पंजाब केन्द्रीय विश्वविद्यालय।
स्मृति शिखा, पीजीटी, व्यवसायिक अध्ययन, शिक्षा विभाग, बिहार सरकार।
DOI: https://doi.org/10.32381/LP.2025.17.03.4