लोक प्रशासन - A UGC-CARE Listed Journal
Association with Indian Institute of Public Administration
Current Volume: 17 (2025 )
ISSN: 2249-2577
Periodicity: Quarterly
Month(s) of Publication: मार्च, जून, सितंबर और दिसंबर
Subject: Social Science
DOI: https://doi.org/10.32381/LP
उत्तर प्रदेश के शामली जिले मे राष्ट्रीय आजीविका मिशन द्वारा महिलाओ की निर्णयन क्षमता के विकास का विश्लेषणात्मक अध्ययन
By : अंशुल भारद्वाज, दुर्गेश नंदिनी
Page No: 69-89
सार
भारत में लगभग 48 प्रतिशत महिलाएं हैं, लेकिन भारत के सकल घरेलू उत्पाद में अधिकांशतः हिस्सेदारी पुरुषों की है। इस संदर्भ में मुख्य कारण भारतीय महिलाओं के पास रोजगार के उचित अवसर न होना है। लेकिन कोरोना काल में, जब पुरुषों के सभी रोजगार बंद हो गए उस समय महिलाओं ने स्वयं सहायता समूह के माध्यम से पारिवारिक स्थिति संभाली। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने के साथ, महिला सशक्तिकरण तथा निर्णयन के विकास में भी योगदान दे रहा है। इससे महिलाएं आर्थिक आधार पर भी सशक्त हो रही हैं, जिससे वे अपने दैनिक निर्णय लेने में सक्षम हुई है। प्रस्तुत लेख में शामली जिले के पाँच गांव का क्षेत्र सर्वेक्षण के आधार पर अध्ययन किया गया है, जिसके आधार पर आजीविका मिशन के प्रभावी कार्यान्वयन, मुख्य मुद्दे एवं चुनौतियों से निपटने के लिए आवश्यक सुझावों को उजागर किया गया है।
लेखक
अंशुल भारद्वाज, अनुसंधान छात्र, लोक प्रशासन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, नई दिल्ली।
दुर्गेश नंदिनी,आचार्य लोक प्रशासन विभाग इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, नई दिल्ली।
DOI: https://doi.org/10.32381/LP.2025.17.02.6