लोक प्रशासन - A UGC-CARE Listed Journal

Association with Indian Institute of Public Administration

Current Volume: 17 (2025 )

ISSN: 2249-2577

Periodicity: Quarterly

Month(s) of Publication: मार्च, जून, सितंबर और दिसंबर

Subject: Social Science

DOI: https://doi.org/10.32381/LP

300

उत्तर प्रदेश के विकास मे एक्सप्रेसवे का योगदान तथा इसके राजनीतिकरण का अध्ययन

By : कुमारी पूजा भारती , रिपु सूदन सिंह

Page No: 56-68

सार
राज्य के विकास को इसकी सड़कों की स्थिति के माध्यम से तय किया जा सकता  है। उत्तर प्रदेश के विकास में एक्सप्रेसवे का महत्वपूर्ण योगदान है यह नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार के साथ-साथ आर्थिक प्रगति में भी गति प्रदान करता है। इसके माध्यम से प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र, औद्योगिक क्षेत्र के अवसर बढ़े हैं तथा रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षण संस्थाओं, आर्थिक केंद्रों, शहरों एवं प्रशासनिक व्यवस्था तक लोगों की पहुँच सुनिश्चित हो सकी है। यद्यपि एक लंबे समय तक प्रदेश में एक्सप्रेसवे तथा अन्य निर्माण कार्य की कमी रही है परंतु लगभग 2001 के बाद से एक्सप्रेसवे विकास की प्रतिस्पर्धा का दौर शुरू हो गया तथा यह एक राजनीतिक मुद्दे के रूप में उभरा जिस पर बसपा, सपा तथा भाजपा तीनों दलों ने जम कर राजनीतिकरण  किया। इन निर्माण कार्यों मे आवश्यकता से अधिक समय लगा, एक्सप्रेसवे के निर्माण तथा भूमि के खरीद को लेकर विभिन्न विवाद भी सामने आए। यह अध्ययन मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में वर्तमान में संचालित एक्सप्रेसवे तथा निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे के माध्यम से प्रदेश के विकास तथा विकास के अवसर के विभिन्न पक्षों को समझने का एक प्रयास है। उत्तर प्रदेश में तीनों दलों का एक्सप्रेसवे के निर्माण में योगदान को समझने के साथ-साथ एक्सप्रेसवे के माध्यम से शहरों एवं गांँव की दूरी को कम  करने वाले पक्ष पर विशेष ध्यान दिया गया है तथा इसे भविष्य में रोजगार के अवसर के रूप में देखा जाना चाहिए। यह अध्ययन मुख्य रूप से वर्णनात्मक, विश्लेषणात्मक तथा अन्वेषणात्मक पद्धति पर आधारित है

लेखक
कुमारी पूजा भारती, शोध छात्रा, राजनीति विज्ञान विभाग, बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ।
रिपु सूदन सिंह, प्रोफेसर, राजनीति विज्ञान विभाग, बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ।
 

DOI: https://doi.org/10.32381/LP.2025.17.02.5

© All Rights Reserved 2025, Prints Publications Pvt. Ltd.

Powered by : Prints Publications Pvt Ltd