लोक प्रशासन - A UGC-CARE Listed Journal

Association with Indian Institute of Public Administration

Current Volume: 17 (2025 )

ISSN: 2249-2577

Periodicity: Quarterly

Month(s) of Publication: मार्च, जून, सितंबर और दिसंबर

Subject: Social Science

DOI: https://doi.org/10.32381/LP

300

मतदान व्यवहार और उसके विभिन्न दृष्टिकोणों का अध्ययन- सैद्धांतिक विश्लेषण

By : राकेश कुमार , विकास तिवारी

Page No: 133-146

Abstract
चुनाव लोकतांत्रिक राजनीतिक व्यवस्था में एक निर्णायक भूमिका निभाते हैं, इसलिए नागरिकों का मतदान व्यवहार अधिक महत्व रखता है। क्योंकि यह व्यवहार ही प्रतिनिधि लोकतंत्र में सत्ता मिलने या खोने का निर्धारण करता है। इसलिए मतदान व्यवहार को सभी राजनीतिक अभ्यासों का केंद्र बिंदु माना जाता है। मतदान व्यवहार का अध्ययन अब अध्ययन के क्षेत्र में स्वतंत्र विषय के रूप में देखा जाता है। सामाजिक दबावों, आर्थिक लाभ, मनोवैज्ञानिक सुझावों और सबसे बढ़कर, चुनाव अभियान के प्रभाव ने मतदान के निर्णय लेने की प्रक्रिया को एक व्यापक रूप से जटिल गतिविधि बना दिया है। मतदान को प्रभावित करने वाले मुख्य कारक मतदान व्यवहार का निर्माण करते है जिसे अध्ययन करने के लिए विभिन्न दृष्टिकोण को अपनाया जाता है। इस अध्ययन का मुख्य उदेश्य उन दृष्टिकोणों को समझना है जिसके तहत मतदान व्यवहार को प्रभावित करने वाले विभिन्न कारकों का अध्ययन किया जाता है। इस अध्ययन के लिए विश्लेषणात्मक अध्ययन पद्धति को अपनाया गया है। इस अध्ययन में मतदान व्यवहार के सैद्धांतिक दृष्टिकोण पर चर्चा की गई है।

Authors
राकेश कुमार, शोध छात्र, राजनीति विज्ञान विभाग, बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ।
विकास तिवारी, शोध छात्र, राजनीति विज्ञान विभाग, बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ।
 

DOI: https://doi.org/10.32381/LP.2024.16.04.10

© All Rights Reserved 2025, Prints Publications Pvt. Ltd.

Powered by : Prints Publications Pvt Ltd