लोक प्रशासन - A UGC-CARE Listed Journal

Association with Indian Institute of Public Administration

Current Volume: 17 (2025 )

ISSN: 2249-2577

Periodicity: Quarterly

Month(s) of Publication: मार्च, जून, सितंबर और दिसंबर

Subject: Social Science

DOI: https://doi.org/10.32381/LP

300

स्मार्ट सिटी व साइबर सुरक्षा: भारतीय संदर्भ में एक अवलोकन

By : रिंकी

Page No: 128-136

Abstract
वर्तमान परिपेक्ष्य में शहरीकरण की बढ़ती चुनौतियों के समाधान के लिए स्मार्ट सिटी के विकास को एक बेहतर विकल्प के रूप में देखा जाता है। यह माना जाता है कि स्मार्ट सिटी संकल्पना को अपनाने से कुशल व बेहतर शहरी वातावरण का निर्माण किया जा सकता है जिससे सामुदायिक कल्याण को बढ़ावा देने के साथ-साथ आधुनिकता के लाभों का अनुभव किया जा सकता है। सूचना व संचार प्रौद्योगिकियों के बिना स्मार्ट सिटी की कल्पना भी नहीं की जा सकती। इंटरनेट ऑफ थिंग्स, बिग डेटा और क्लाउड कंप्यूटिंग के समावेशन के द्वारा स्मार्ट सिटी के विकास को समर्थन दिया जा रहा है। परंतु स्मार्ट सिटी के उद्देश्यों को प्राप्त करने की राह में हमारे सामने साइबर असुरक्षा के रूप में बहुत सी चुनौतियाँ उपस्थित हैं। जो स्मार्ट सिटी के बुनियादी ढांँचे की सुरक्षा व अखंडता को प्रभावित करती हैं। इसी परिपेक्ष्य में भारत में स्मार्ट सिटी के संदर्भ में साइबर सुरक्षा का विश्लेषण करना आवश्यक हो जाता है। जिससे स्मार्ट सिटी मिशन के सामने आने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों और चुनौतियों को संबोधित करते हुए कुछ समाधान सुझाएं जा सके। भारत में स्मार्ट सिटी के लिए योजना, डिजाइन और कार्यान्वयन के सभी स्तरों पर साइबर सुरक्षा के मुद्दे को ध्यान में रखने की आवश्यकता है। सुरक्षित शहर व साइबर सुरक्षा नीति व सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों में महत्वपूर्ण मुद्दे हैं। इसके लिए कानून, जनता, प्रक्रिया व तकनीक का एक अच्छा संयोजन स्थापित किए जाने की आवश्यकता है।

Author :
डॉ. रिंकी : सहायक प्राध्यापक, दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली।
 

DOI: https://doi.org/10.32381/LP.2024.16.03.10

© All Rights Reserved 2025, Prints Publications Pvt. Ltd.

Powered by : Prints Publications Pvt Ltd