लोक प्रशासन - A UGC-CARE Listed Journal

Association with Indian Institute of Public Administration

Current Volume: 17 (2025 )

ISSN: 2249-2577

Periodicity: Quarterly

Month(s) of Publication: मार्च, जून, सितंबर और दिसंबर

Subject: Social Science

DOI: https://doi.org/10.32381/LP

300

डेटा की गोपनीयता एवं सुरक्षाः मुद्दे और चुनौतियाँ

By : अभय प्रसाद सिंह , कृष्ण मुरारी

Page No: 17-31

Abstract
भूमंडलीकरण के इस दौर में जहाँ दुनियाँ के देशों में उत्तरोतर संपर्क ने उनके अंतर्संबंधों को संबल दिया है वहीं इन्टरनेट के माध्यम से डेटा अंतरण ने डेटा सुरक्षा को संवेदनशील बनाया है। इससे छुटकारा पाने में साइबर सुरक्षा एवं व्यक्तिगत डेटा और गैर-व्यक्तिगत डेटा नियमन महत्वपूर्ण विषय के रूप में उभर कर सामने आए हैं जिसके औपचारिक और अनौपचारिक आयाम विचारणीय हैं। साइबर सुरक्षा में डिजिटल नेटवर्क और प्रोग्राम को डिजिटल हमलों से बचाने के लिए प्रौद्योगिकियों और प्रक्रियाओं का उपयोग करता है जिससे डेटा की गोपनीयता और सुरक्षा बरकरार रहे। सम्प्रति, साइबर सुरक्षा का महत्व इसलिए भी बढ़ गया है क्योंकि यह निजता एवं संसाधन के व्यक्तिगत डेटा स्वामित्व के क्षेत्र में अतिक्रमण करता है। इसके अतिरिक्त लोक कल्याणकारी योजनाओं में लोगों के व्यक्तिगत और निजी आकड़ों को डिजिटल माध्यमों से संग्रहित किया जाने लगा ताकि सरकारी नीतियों को अधिक जनोपयोगी बनाया जा सके। इस आलेख में व्यक्तिगत और गैर-व्यक्तिगत डेटा की गोपनीयता एवं सुरक्षा और वित्तीय संस्थायों में प्रयुक्त डेटा से संबंधित चुनौतियों, मुद्दों एवं न्यायिक और नीतिगत समाधानों का शोध अन्वेषण प्रस्तुत किया गया है।

Authors :
अभय प्रसाद सिंह : प्रोफेसर, राजनीति विज्ञान विभाग, महाविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय।
कृष्ण मुरारी : असिस्टेंट प्राफेसर, राजनीति विज्ञान विभाग, शहीद भगत सिंह महाविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय।
 

DOI: https://doi.org/10.32381/LP.2024.16.03.2

© All Rights Reserved 2025, Prints Publications Pvt. Ltd.

Powered by : Prints Publications Pvt Ltd