लोक प्रशासन - A UGC-CARE Listed Journal
Association with Indian Institute of Public Administration
Current Volume: 17 (2025 )
ISSN: 2249-2577
Periodicity: Quarterly
Month(s) of Publication: मार्च, जून, सितंबर और दिसंबर
Subject: Social Science
DOI: https://doi.org/10.32381/LP
जिला खनिज फाउंडेशन और प्रधानमंत्राी खनिज क्षेत्र कल्याण योजना भारत के खनन-प्रभावित अंचलों में विकासात्मक पहल एवं जनजातीय सशक्तिकरण
By : शरद कुमार यादव
Page No: 97-115
Abstract
भारत की प्रगतिशील विकास गाथा में खनिज संसाधनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। देश में विभिन्न प्रकार के खनिजों का बड़े पैमाने पर उत्पादन और निर्यात किया जाता है। यह उद्योग रोजगार सृजन का एक प्रमुख स्रोत भी है। हालांकि, खनन गतिविधियों से प्राप्त लाभ का वितरण असमान रहा है। खनन क्षेत्रों में असुरक्षित खनन प्रथाओं, पर्यावरणीय नियमों के उल्लंघन और स्थानीय समुदायों की अनदेखी के कारण अक्सर स्थानीय निवासियों और पर्यावरण को गंभीर नुकसान होता है। नतीजन, खनन गतिविधियों से उत्पन्न पर्यावरणीय क्षति और सामाजिक-आर्थिक असमानताएं समावेशी विकास के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई हैं। इसी समस्या से निपटने के लिए, केंद्र सरकार ने खनन से प्रभावित समुदायों को उचित लाभ देने के लिए प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना (पी.एम.के.के.के.वाई.) शुरू की है, जिसे जिला खनिज फाउंडेशन (डी.एम.एफ.) के तहत लागू किया जा रहा है। उपर्युक्त विश्लेषण के आलोक में, यह आलेख पी.एम.के.के.वाई. और डी.एम.एफ. योजनाओं के कार्यान्वयन, उनकी चुनौतियों और संभावित समाधानों पर विस्तृत जानकारी प्रदान करने का प्रयास करता है। विभिन्न अध्ययनों और रिपोर्टों के गहन विश्लेषण के आधार पर, यह आलेख एक व्यापक दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है।
Author: डा. शरद कुमार यादव, सहायक आचार्य, राजनीति विज्ञान विभाग, शहीद भगत सिंह सांध्य महाविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय।
DOI: https://doi.org/10.32381/LP.2024.16.02.7